फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता घंटासनी के सम्मान में मेला आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुआड़ा में देव विधि का कारकूनों ने किया निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी में माता घंटासनी के सम्मान में कटासनी मेला आरंभ हो गया है। यह मेला दुआड़ा गांव में मनाया गया। दुआड़ा गांव में पहले कारकूनों ने देव विधि का निर्वहन करते हुए देव कारज निपटाए। इसके बाद युवाओं ने कुल्लवी नाटी का आयोजन किया। इससे मेले में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक तरफ कटासनी में देवी-देवताओं का मिलन और दूसरी तरफ कुल्लवी नाटी से मनमोहक दृश्य बना।
विज्ञापन

नवसंवत के आरंभ होते ही क्षेत्र के गांवों में मेलों की शुरुआत हो गई है। कटासनी मेला पिछले दो दिनों से मनाया जा रहा है। यह मेला अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों पर लगातार तीन दिनों तक माता घंटासनी के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। दुआड़ा गांव में शनिवार को मेला मनाया गया। मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मेले हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं तथा हर गांव में मेले देवताओं के सम्मान में मनाए जाते हैं। कहा कि दुआड़ा और कटराईं, कटासनी में सांस्कृतिक समारोह और खेलों का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें