फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम हुआ फुटपाथ, मिट्टी से भरे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। शहर के कलाकेंद्र से ढालपुर तक फुटपाथ अब बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के चलने के लिए सुगम हो गया है। अब सभी लोग बिना किसी समस्या से फुटपाथ पर चल पाएंगे। इस मामले को अमर उजाला ने 17 फरवरी को पृष्ठ नंबर चार में ‘ढालपुर में फुटपाथ पर बने गड्ढे-अंधेरे में गिर रहे लोग’ नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

अब खबर छपने के बाद नगर परिषद कुल्लू हरकत में आ गया और खोदे गए गड्ढों को मिट्टी से भर दिया है। नगर परिषद ने जेसीबी मशीन की मदद से इन गड्ढों को भरा है। अब शहरवासी व राहगीर भी खुश हैं। शहरवासी यशवंत कुमार, सेस राम ठाकुर, योगराज, तारा चंद, शेर सिंह समेत अन्य ने कहा कि पहले कलाकेंद्र से ढालपुर तक बनाए गए फुटपाथ पर चलने से भारी परेशानी हो रहीं थी। यहां पर पेड़ों के तनों को काटने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए थे। इससे ज्यादा परेशानी रात के समय पेश आ रही थी, क्योंकि स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी है। इससे लोग रात के समय गड्ढों में ही घुसकर चोटिल हो रहे थे। लोग फुटपाथ की बजाय मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर हो गए थे। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ रहा था। अब नगर परिषद ने रहागीरों की समस्या का हल कर दिया है। बता दें कि ढालपुर को माल रोड बनाने और इसके सौंदर्यीकरण का काम होना है। इसके लिए नगर परिषद ने एक दर्जन हरे पेड़ों की बलि चढ़ाई थी। नगर परिषद ने गड्ढों को भरने की जहमत भी नहीं उठाई थी, लेकिन अब गड्ढों केे मिट्टी से भर दिया। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि ढालपुर में पेड़ों के तनों को काटने के लिए बनाए गए गड्ढों को मिट्टी से भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें