एनएसयूआई ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। छात्र संगठन एनएसयूआई ने मांगों को लेकर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को एक ज्ञापन सौंपा है। वीरवार को कुल्लू कॉलेज की एनएसयूआई इकाई के पदाधिकारी विधायक से मिले। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।
कुल्लू कॉलेज की कैंपस अध्यक्ष चिराग धीमान, भास्कर शर्मा, विशाल, वीरेंद्र, कुमकुम शर्मा, पलक आदि ने कहा कि कुल्लू कॉलेज में एमएससी की कक्षाएं शुरू की जाएं। इसके साथ कुल्लू कॉलेज के कमरे में रखी ईवीएम मशीनों को हटाया जाए। ईवीएम मशीनों के चलते विद्यार्थियाें को कक्षाओं के लिए अतिरिक्त जगह नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मांगों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य ऋषि किशोर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमरनाथ, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राहुल ठाकुर, सचिव अंकुश आदि मौजूद रहे। संवाद