पंचायत प्रधानों ने लगाया आरोप, एपीएमसी अध्यक्ष की कार्यप्रणाली सराही
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के एपीएमसी अध्यक्ष रामसिंह मियां तथा बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के बीच छिड़ी जुबानी जंग में अब बंजार विधानसभा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि उतर गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने एपीएमसी अध्यक्ष की कार्यप्रणाली की सराहना कर स्थानीय विधायक पर विकास विरोधी होने के आरोप लगाए हैं।
मंगलौर पंचायत के प्रधान प्रशांत लवली, लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू राम, बनोगी पंचायत की प्रधान इंद्रा देवी, कोटला पंचायत के प्रधान तेजा सिंह, गाड़ापारली पंचायत की प्रधान यमुना देवी, रैला पंचायत की प्रधान खिला देवी, शांघड पंचायत की प्रधान गुड्डी देवी, चकुरठा पंचायत की प्रधान ठाकरी देवी, मशियार पंचायत की प्रधान शांता देवी, बाहू पंचायत की प्रधान चंद्रा राणा, खावल पंचायत के प्रधान तोर सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि एपीएमसी अध्यक्ष ने बंजार विस क्षेत्र में विकास कार्य को तेजी के साथ आगे बढ़ाया है। अध्यक्ष ने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि मुहैया करवाई है। विधायक विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं। संवाद