कुल्लू विद्युत मंडल के उपभोक्ताओं को अब घर बैठे एसएमएस से शट डाउन, ब्रेक डाउन समेत अन्य सूचना मिलेगी। वहीं, बिल जमा होने के बाद रसीद के तौर पर भी एसएमएस भेजा जाएगा। विद्युत मंडल कुल्लू उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मुफ्त एसएमएस सेवा शुरू करने जा रहा है। मुफ्त एसएमएस सेवा शुरू करने के लिए विद्युत मंडल कुल्लू विद्युत उपभोक्ताओं का डाटा एकत्रित करने में जुटा हुआ है। डेटा बेस बनने के बाद ही मुफ्त एसएमएस सेवा शुरू की जा सकेगी। एसएसएम के माध्यम से विद्युत बोर्ड इलाके में बिजली बंद समेत अन्य चीजों की सूचना उपभोक्ताओं तक चुटकियों में पहुंचाएगा। इस सुविधा के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व में ही सूचना होने के कारण उपभोक्ताओं अलर्ट रहेंगे। शट डाउन, ब्रेक डाउन और बिलिंग संबंधी जानकारी के लिए मुफ्त एसएमएस सेवा से उपभोक्ताओं को समय-समय पर सूचना दी जाएगी।
हालांकि वर्तमान में समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से उपभोक्ताओं तक शट डाउन, ब्रेक डाउन की सूचना दी जाती है, लेकिन अब विद्युत बोर्ड हाइटेक होने जा रहा है। निशुल्क एसएमएस सेवा के लिए उपभोक्ता को विद्युत बोर्ड को कुछ जानकारी मुहैया करवानी होगी। इसी के बाद एसएमएस मिल सकेंगे। इनमें विद्युत उपभोक्ता का मोबाइल नंबर, ई-मेल पता, विद्युत कनेक्शन खाता संख्या, के नंबर शामिल है। निशुल्क एसएमएस सेवा से विद्युत मंडल के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। वर्तमान में जानकारी के अभाव में शट डाउन या ब्रेक डाउन होने पर उपभोक्ता परेशान रहते हैं, लेकिन एसएमएस से अब हर जानकारी मोबाइल पर निशुल्क उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ता को आवश्यक जानकारी बिल वितरक या संबंधित विद्युत उपमंडल में भी देनी होगी। इसके अलावा ई-मेल भी कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को जानकारी द्धश्चह्यद्गड्ढद्मह्वद्यद्यह्वह्यद्वह्यञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर ई-मेल करना होगा। डेटा बेस तैयार होने के बाद ही एसएमएस सेवा शुरू होगी।