फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पंचायत चुनाव का पहला चरण

Thu, 16 Jun 2016 10:33 PM IST
कुल्लू/ केलांग
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला लाहौल-स्पीति में 17 और 19 जून को दो चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने ने बताया कि पहले चरण में 17 जून को लाहौल मंडल के 14 पंचायतों में मतदान प्रात: 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा। 17 जून को ही स्पीति उपमंडल की 13 पंचायतों में जिला परिषद के लिए मतदान होगा। लाहौल मंडल के तिंदी, तिंगरट, शकोली, थिरोट, मूरिंग, गोहरमा, जोबरंग, वारपा, तांदी, केलंग, खंगसर, कोकसर, दारचा तथा बरवोग पंचायत में17 जून को मतदान किया जाएगा और प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड पंचों की मतगणना और परिणाम 17 जून को ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं जिला परिषद तथा पंचायत समिति की मतगणना व परिणाम 20 जून को केलांग में घोषित किया जाएगा। पहले चरण में लाहौल मंडल के 8070 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त स्पीति उपमंडल में 7829 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पहले चरण का मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया में नियुक्त कर्मचारी अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गए हैं। मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। 17 व 19 जून को पंचायत चुनाव के मतदान को ध्यान में रखते हुए मतदान के दिन जिला में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जिससे सरकारी व निजी क्षेत्रों में कार्य करने वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें