फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सोमवार को भी दो घंटे स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही। चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल 13 दिन से जारी रही। रविवार की छुट्टी के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

ओपीडी के दरवाजे बंद रहने से मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। मरीजों को दर्द से कराहते हुए चिकित्सकों का इंतजार लाइनों में खड़े रहकर करना पड़ा। पर्ची काउंटर और सभी ओपीडी में मरीजों की सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि कुछ मरीजों को मजबूरन उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। बता दें कि प्रदेश समेत जिला कुल्लू में चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल कर रहे हैं। इसके चलते मरीजों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। अस्पताल में चार जिलों के मरीजों का उपचार किया जाता है। इससे अस्पताल में रोजाना 800 से 1000 मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। सोमवार को भी 900 के करीब मरीजों का पंजीकरण किया गया है। दिन सोमवार, समय सुबह 9:30 क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की आवाजाही शुरू हुई। 9:45 तक पर्ची काउंटर पर मरीजों की कतारें लग गई। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 10:00 बजे तक अस्पताल की त्वचा, बाहुय रोगी पुरुष, बाह्य रोगी महिला, गायनी, सर्जन, शिशु रोग, ईएनटी, दंत, हड्डी रोग आदि ओपीडी में मरीजों का जमावड़ा लंग गया। लेकिन चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य जांचने नहीं आए। 10:30 तक सभी ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। 11:00 बजे तक अस्पताल मरीजों से भर गया। ओपीडी में 11:40 के बाद मरीजों का उपचार किया गया, लेकिन भीड़ शाम चार बजे तक देखने को मिली। मरीज सुभाष, सतीष, रमन, सीता, ढाली देवी, महिमा ने कहा कि हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें