फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढाई घंटे हड़ताल पर रहे चिकित्सक

Tue, 20 Feb 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कलम छोड़ हड़ताल पर चिकित्सक गेट मीटिंग करते हुए।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में चिकित्सकों ने प्रदेश चिकित्सक संघ के आह्वान पर कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू तक देखने को मिला।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नागरिक अस्पतालों और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुबह 09:30 से 12:00 बजे तक सेवाएं नहीं दीं। चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण की अगुवाई में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में कलम छोड़ हड़ताल की शुरुआत गेट मीटिंग से की।
चिकित्सकों ने गेट मीटिंग में अपनी मुख्य मांगों पर चर्चा की और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील भी की। डॉ. कल्याण ठाकुर ने कहा कि सरकार को दो सप्ताह का समय दिया गया है। इस समय अवधि में अगर मांगों को नहीं माना गया, तो चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें