देवभूमि दिव्यांग संघ की नग्गर शाखा ने कुल्लू में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवभूमि दिव्यांग संघ की नग्गर खंड शाखा की वीरवार को दिव्यांग भवन कुल्लू में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नग्गर खंड प्रधान अमरचंद प्रेमी ने की। बैठक में दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिला प्रशासन से दिव्यांग संघ भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया अमरचंद प्रेमी ने कहा कि दिव्यांग संघ भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि दिव्यांगों को फायदा मिल सके। रेडक्रॉस की ओर से दिव्यांगों को व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, छड़ी आदि देने के लिए आय प्रमाण पत्र लिया जाता है।
ये बिना आय प्रमाण पत्र के दिव्यांगों को दिए जाएं। स्कूलों में खाली पड़े मल्टी टास्क वर्करों के पदों पर दिव्यांगों को भर्ती किया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 60 वर्ष में सेवानिवृत्त किया जाए। इस दौरान बंजार खंड के प्रधान मेहर चंद, लाल चंद, महिला प्रधान प्रभा शर्मा, वविंद्र, रजनी, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद