फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुईद पंचायत के नलों में आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
खराहल घाटी की ग्राम पंचायत पूईद के किंजा गांव में नल से आया मटमैला पानी।
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल घाटी की ग्राम पंचायत चौकी डोभी के बाद अब पूईद में भी मटमैला पानी आ रहा है। पुईद पंचायत के पुईद, किंजा, शिल्हा आदि में मटमैला पानी आने की शिकायत आई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को नलों से मटमैला पानी आने से जलजनित रोगों की चपेट में आने का खतरा सताने लगा है। पहले घाटी के डोभी गांव में मटमैला पानी आने की शिकायत आई थी। ग्राम पंचायत पुईद और चौकी डोभी के लिए जल शक्ति विभाग उठाऊ पेयजल योजना के तहत पानी की आपूर्ति करता है। इसके लिए रामशिला में बोरवेल स्थापित किया गया है।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरवेल को सील किया है। बावजूद नलों से मटमैला पानी आ रहा है, जो ग्रामीणों के लिए दिक्कत बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो घरों में लगी टंकियों में मटमैला पानी पहले से जमा हो सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर ग्रामीण टंकियों को एक बार साफ करें। ग्रामीण सोमदेव, अनिल, मुकेश, राकेश, मोहित ने कहा कि पांच-सात दिनों से मटमैला पानी नलों में आ रहा है। इसकी शिकायत भी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से की गई है। समस्या का हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

...
ग्राम पंचायत डोभी और पुईद के लिए जिस बोरवेल से पानी की सप्लाई की जाती थी, उसे शिकायत मिलते ही सील कर दिया है। भंडारण टैंक भी साफ किए गए हैं। पानी की सप्लाई दूसरे सोर्स से की जा रही है।
विज्ञापन

-अंकित बिष्ट, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें