फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से जगमग होगा ढालपुर मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर मैदान सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग होगा। इससे शहर की जनता को रोशनी की अच्छी सुविधा मिलेगी। इसका अधिक लाभ ढालपुर मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों को होगा। इसके लिए आधी राशि का प्रावधान नगर परिषद कमेटी और आधी राशि का इंतजाम जिला प्रशासन करेगी। इस पर जिला प्रशासन ने हामी भरी है। यह प्रस्ताव सोमवार को नगर परिषद के जनरल हाउस में पास हुआ। इसमें सभी पार्षदों ने भाग लिया है। नगर परिषद शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए उचित कदम उठाएगी। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों में बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संबंधित वार्ड मेंबर नगर परिषद को देंगे कि किस वार्ड में बेंच लगाए जाने हैं। वार्ड आठ ढालपुर से वार्ड दस कहूधार के लिए सड़क बनाई जाएगी। इस पर लगभग एक करोड़ की राशि खर्च होगी। इसमें 40 लाख का प्रावधान नगर परिषद ने कर दिया है।
स्वच्छता पर उठाएं उचित कदम, होगा और सुधार
नगर परिषद ने जनरल हाउस में शहर को और स्वच्छ रखने के लिए उचित कदम उठाए हैं। इस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। शहर में अन्य विकास को लेकर भी जनरल हाउस में चर्चा हुई। उधर, नगर परिषद के ईओ बाबू राम नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंक में पिछले साल के मुकाबले इस बार काफी सुधार हुआ है, जो काबिलेतारीफ है। इसमें सभी सहयोग रहा है। उन्होंने कहा अभी इसमें और सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए नप ने उचित कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा : आशुतोष
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि ढालपुर मैदान में सोलर लाइट लगेंगी। इसके लिए आधी राशि प्रशासन और आधी राशि का प्रावधान नगर परिषद करेगी। इसकी सुविधा खिलाड़ियों व आम जनता को मिलेगी। वहीं स्वच्छता पर भी उचित कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें