फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो ने मनाली से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू कर दी है। निगम ने वोल्वो बस के एक रूट को भी बढ़ाया है। विंटर सीजन को देखते हुए लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते अब निगम के मनाली से दिल्ली के लिए बढ़कर छह रूट हो गए हैं। इनमें चार वोल्वो, एक साधारण और एक एसी बस रूट शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों पर्यटक कुल्लू-मनाली की वादियों समेत अटल टनल की खूबसूरती को निहारने कुल्लू का रुख कर रहे हैं। ऐसे में निगम ने पर्यटकों को यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए लग्जरी बस रूटों में इजाफा किया है। हालांकि मनाली से दिल्ली के लिए निगम की महज एक साधारण बस भेजी जा रही है। लग्जरी में तीन वोल्वो बसों को निगम पहले से ही संचालित कर रहा है। अब एक एसी और एक वोल्वो रूट को बढ़ाया गया है।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि विंटर सीजन में पर्यटक कुल्लू-मनाली की ओर अधिक रुख करते हैं। सीजन के शुरूआत में ही पर्यटकों की काफी तादाद है। सवारियों की संख्या और बसों की मांग को देखते हुए रूटों में इजाफा किया जा रहा है। निगम यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के निरंतर प्रयास कर रहा है। कोरोना के चलते निगम के अभी कुछ रूट बंद चल रहे हैं। लेकिन जिन रूटों पर सवारियां बढ़ी हैं, उनको बहाल किया जा रहा है। इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा एक वोल्वो रूट को भी बढ़ाया गया है। अब निगम की मनाली से दिल्ली के लिए चार वोल्वो, एक-एक एसी और साधारण बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें