देवता रावल ऋषि ग्राहण रूद्रनाम में स्नान करते हुए।
कुल्लू। पार्वती घाटी के अधिष्ठाता देवता रावल ऋषि ग्राहण ने रूद्रनाग में शाही स्नान किया है। इस दौरान देवता के साथ सैकड़ों देवलुओं ने भी तीर्थ स्थान रूद्रनाग में आस्था की डुबकी लगाई।
देवता रावल ऋषि का रथ सोने का तैयार किया गया है। ऐसे में देवता का देवविधि के अनुसार तीर्थ स्थान में स्नान किया गया है। देवता के कारदार बोध चंद ने कहा कि शाही स्नान के बाद देवता अपने देवालय ग्राहण पहुंच गए हैं। कहा कि देवता के देवालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। संवाद