बंजार (कुल्लू)। नेशनल हाईवे-305 में सोमवार दोपहर को जलोड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहले पहाड़ी से टकराई, उसके बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि कार में सवार पालमपुर के आठ लोग जलोड़ी दर्रा से बंजार की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कार के ब्रेक ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे तो जैसे-तैसे चालक ने गाड़ी को बीच सड़क में रोक दिया।
पीछे से गाड़ी आने के बाद चालक ने कार को साइड लगाने की कोशिश की तो कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई और पलट गई। कार में सवार सभी लोग पहले ही उतर गए थे। गनीमत रही कि कार पहाड़ी से नीचे की ओर नहीं लुढ़की अन्यथा हादसा पेश आ सकता था। पुलिस थाना बंजार में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद