कुल्लू में हुई पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। जिला अध्यक्ष रामदेव ठाकुर की अध्यक्षता में शीतला माता मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें मंडी के सराज, सैंज के जीवानाला में बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत पर दुख जताया गया।
इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त उप निरीक्षक राम सिंह ठाकुर की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अधिक से अधिक धनराशि उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने पेंशनरों के लिए भी डीए, एरियर और 2016 से 2022 तक का रिवीजन ऑफ स्केल का बकाया भुगतान करने की भी मांग की। बैठक में कुल्लू में रह रहे पेंशनरों ने मुद्दा उठाया कि शहर में पानी के बिल कई महीनों के एक साथ जारी किए जा रहे हैं। बिल हजारों में आया है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से पानी का बिल हर महीने जारी करने की मांग की है। बैठक में करीब 40 सदस्य मौजूद रहे। संवाद