बंजार (कुल्लू)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने शनिवार को कुल्लू की स्वीप टीम के साथ वोट बनाने और मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त तोरुल एस रवीश पर्यटन विभाग और जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन की ओर से आयोजित शोभला सराज कार्यक्रम में बर्फबारी के बीच जलोड़ी पास पहुंचीं।
उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू सुनयना शर्मा, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, जिला कुल्लू की स्वीप टीम के प्रवक्ता श्याम लाल हांडा, प्रीतम सिंह ठाकुर, नोडल अधिकारी तेजा सिंह, रवि ठाकुर आदि मौजूद रहे।
इससे पहले उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बंजार में पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। पिछले वर्ष आई आपदा से संबंधित चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने राजस्व और अन्य विभाग में चल रही विकासात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की। उपायुक्त का यह पहला बंजार दौरा था। इस दौरान तहसीलदार बंजार रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद