फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के माल रोड में छह माह से अंधेरा : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के माल रोड में छह माह से अंधेरा : गोविंद
विज्ञापन

पर्यटन विकास परिषद ने जमा नहीं किया बिजली बिल
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। मालरोड मनाली पर लगी हाईमास्क लाइटें लगभग छह माह से बंद पड़ी हैं। शाम होते ही मालरोड में अंधेरा पसर जाता है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि छह माह से लाइटें बंद हैं लेकिन इन्हें दुरुस्त करने में प्रशासन दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। यह स्थिति पर्यटन विकास परिषद की ओर से बिजली बिल का भुगतान न किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। पर्यटन विकास परिषद ने लगभग पौने दो लाख रुपये का बिजली बिल छह माह से जमा नहीं किया है। इसके चलते अप्रैल से जून तक के पर्यटन सीजन में मनाली का मुख्य मार्ग और कई अन्य प्रमुख स्थान अंधेरे में डूबे रहे। इस कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रात के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति में इस तरह की लापरवाही से न केवल पर्यटकों की संख्या में कमी आ सकती है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन से जल्द बकाया बिजली बिल का भुगतान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें