फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण पर बनेगा नाटक : आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के हिंसा गांव की महिलाओं के साथ मिलकर एक नाटक तैयार किया जाएगा, जो महिला सशक्तीकरण पर आधारित होगा। ग्रामीण महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी इस नाट्य कार्यशाला में प्रतिभागी बनाएंगी। यह बात बहिरंग थियेटर ग्रुप की अध्यक्ष आरती ठाकुर ने कही। हिंसा गांव में महिला सशक्तीकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।महिलाओं ने कहा कि उनकी भागीदारी के बिना न घर चल सकता है न खेतीबाड़ी। गोष्ठी में आपसी सहयोग से निष्कर्ष निकला कि महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू करेंगी। वहीं, महिलाओं को सुलक्ष्णा ने स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे घर बैठे भी कई काम कर सकती हैं और रोजी रोटी कमा सकती हैं। इस दौरान मोनिका, शीला, हरदेई, कुसुम, सुषमा, हरदासी, शांति, रामदेवी, सुनीता, हिरदासी सहित महिला मंडल की प्रधान जरमदासी और सचिव प्रेमदासी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें