फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-टैक्सी की टक्कर में महिला सैलानी की मौत, चार घ्ाायल

Tue, 20 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे-21 पर रायसन के पास छाटनसेरी में ट्रक और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक पर्यटक महिला की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य सैलानी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया। उपचार के बाद सभी घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुल्लू-मनाली को मुंबई के पर्यटकों को लेकर एक टैक्सी जा रही थी। छाटनसेरी के पास कुल्लू की तरफ आ रहे एक ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। 47 वर्षीय महिला पर्यटक अल्का तना पत्नी पंकज तना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 49 वर्षीय पंकज तना पुत्र हीरा लाल, शुभ तना पुत्र पंकज तना, जिनल तना पुत्री पंकज तना निवासी कांदीवली वेस्ट मुंबई और अमृत पाल पुत्र अमृत सिंह निवासी गोरेगांव हादसे में घायल हुए हैं। जबकि, टैक्सी चालक रुप लाल पुत्र दौलत राम निवासी नैनादेवी बिलासपुर को हल्की चोटें आई हैं। ट्रैफिक इंचार्ज चिंत राम ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। 

उधर, जिला प्रशासन ने मृतक महिला और घायलों को फौरी राहत दी है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें