फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंब्रिज स्कूल को 10 हजार जुर्माना

Thu, 03 Mar 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते माहौल में वन विभाग ने अवैध खनन के लिए कैंब्रिज स्कूल पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वन विभाग ने अवैध खनन कर नाले में फेंकी गई मिटट्ी को भी स्कूल प्रबंधन से ही हटवाया। ‘अमर उजाला’ ने माहौल नाले के समीप हो रहे अवैध खनन की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने हरकत में आते हुए अवैध खनन कर रहे निजी स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने के लिए टीम भेजी। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन कर रहे कैंब्रिज स्कूल प्रशासन पर 10 हजार जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


इसके अलावा माहौल नाले पर अवैध खनन कर डाली गई मिट्टी को भी विभाग ने उठाने के आदेश दिए। विभाग के आदेश मिलने के बाद स्कूल को जुर्माने की राशि को भी भरना पड़ा। साथ ही नाले में डाले गई मिट्टी को भी उठाना पड़ा, नाले में डाली गई मिट्टी से नाले पर बने पुल को खतरा पैदा हो गया था। इस संबंध में डीएफओ पार्वती हीरालाल राणा ने कहा कि अवैध खनन के लिए कैंब्रिज स्कूल को 10 हजार रुपयों का जुर्माना किया गया था। इसके साथ ही अवैध खनन कर नाले में फेंकी गई मिट्टी को स्कूल प्रबंधन को ही उठाया पड़ा है। किसी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, कैंब्रिज स्कूल चेयरमैन ने भी माना कि वन विभाग ने जुर्माना लगाया है। जिसे भर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें