बजौरा और शमशी में घटित दो अगल-अगल सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में शमशी के बलवीर ने बताया कि 12 फरवरी को करीब 10:25 बजे मोटर साइकल नंबर एचपी 58-7762 सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकल सवार भी सड़क पर गिर गया जिससे दोनों को चोंटे आई।
वहीं दूसरे मामले में बजौरा में हुई दो गाड़ियों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हुरला के राजू ने कहा कि 13 फरवरी को करीब 6:45 बजे शाम को वह अपने रिश्तेदारों के साथ एचपी 66-2956 नंबर की गाड़ी में मौहल से आ रहा था। जैसे ही वह बजौरा के पास पहुंचे तो मंडी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार नंबर एचपी 34-6081 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
उक्त दोनों मामलों को लेकर एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।