फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुर को पीटा

Fri, 26 Feb 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि कुल्लू में एक दामाद पर ससुर को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल ससुर की शिकायत पर आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल ससुर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों ने उसका मेडिकल कराया है। एक्सरे में घायल ससुर की पसलियां टूटी पाई गई हैं।
विज्ञापन


एएसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक उझी घाटी के पहले पड़ाव माने जाने वाले काईस क्षेत्र के घौठ निवासी रामदास ने उसके साथ दमाद द्वारा मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसका दामाद आया और किसी बात पर उससे उलझ पड़ा। देखते ही देखते बहस के बाद नौबत हाथापाई पर आई गई।

तैश में आकर आरोपी दामाद ने ससुर पर लात-घूसों की बौछार कर दी। बुजुर्ग ससुर जमीन पर बेहोश होकर गिर गया, बाद में किसी तरह से घायल ससुर को दामाद के चंगुल से छुड़ाकर लहूलुहान ससुर को अस्पताल में भरती कराया गया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें