फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो चरस के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार किलो चरस के साथ दो नेपाली गिरफ्तार
विज्ञापन

मणिकर्ण के शांगना पुल के पास दबोचे दोनों तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पुलिस ने दो नेपाली लोगों को चार किलो चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह मणिकर्ण पुलिस चौकी की टीम ने मणिकर्ण के शांगना पुल के पास नाका लगा रखा और शक होने पर सभी लोगों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान सामने से दो नेपाली पैदल आ रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों नेपालियों के कदम हड़बड़ा गए और उन्हें तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी करने पर पुलिस ने नेपालियों से 4.180 किलो चरस की खेप बरामद की। चरस तस्करी के आरोप में पकड़े गए नेपालियों की पहचान दीपक बहादुर और हुक्म बहादुर के रूप में हुई है। नेपाली तस्करों ने चरस को कहां से लाया और कहां ले जाया जा रहा है, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। इसे लेकर पुलिस कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गई है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें