फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण घाटी में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण में चार साल की
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के टाहुक में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरी घाटी में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी नेपाली के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के एक गांव में नेपाली मूल के सूरज बहादुर ने एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पड़ोस की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की जांच कर रहे महिला थाना कुल्लू में तैनात एसआई बाला राम ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में प्रारंभिक तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। उन्होंने आरोपी नेपाली को कागजी प्रक्रिया के बाद कुल्लू की अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे दो नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म के आरोप के बाद पुलिस पोक्सो एक्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें