फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार गिरी, दो शिक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उपमंडल उदयपुर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उदयपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हवाई मोड़ के पास हुए हादसे में दो शिक्षक घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कुल्लू रेफर कर दिया। दोनों घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से करीब 55 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल शिक्षकों को सड़क तक पहुंचाने के बाद सीएचसी उदयपुर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक उदयपुर से कुकुमसेरी की तरफ जा रहे थे। हादसे में घायल शिक्षकों की पहचान हीरा लाल (34) निवासी उड़गोस तथा राम लाल (39) निवासी रूवलिंग के रूप में हुई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों अध्यापकों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई भागी राम ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ। घायल लोगों के सिर व बाजू में आई चोटों के चलते उन्हें कुल्लू रेफर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें