फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की आंखों में मिर्ची फैंककर आभूषण लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर उड़ाए गहने
विज्ञापन

लोअर ढालपुर में वारदात, लोगों ने दबोचा, प्रेमिका के लिए ले जा रहा लाखों के आभषूण
शराब के नशे में धुत युवक को पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर में एक युवक ने ज्वेलरी की एक दुकान में दुकानदार की आंखों में मिर्ची फेंककर लाखों के आभूषण लूटने की कोशिश की। लेकिन वारदात के बाद भागने की कोशिश में युवक को स्थानीय लोगों ने दबोचा और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में पाया कि युवक नशे की हालत में था और अपनी प्रेमिका के लिए इन आभूषण को ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्जकर शुक्रवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल नेत्र सिंह ठाकुर ने कहा कि घटना 27 सितंबर की है। जब एक युवक दिन के समय ज्वेलरी की एक दुकान में आभूषण खरीदने आया था और खुद को बिजली बोर्ड में जेई बता कर आभूषण को शाम के समय ले जाने की बात कही। युवक ने ज्वेलर को दो हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। इस दौरान युवक देर शाम को दुकान में आया और योजनाबद्ध तरीके से बैग में मिर्ची का पाउडर लेकर दुकानदार की आंख में फेंक दिया और आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गया। लेकिन बीच बाजार में लोगों ने उसे धरदबोचा और उसकी जमकर पिटाई की। उधर, जांच अधिकारी ने कहा कि युवक की पहचान पप्पू उर्फ सतपाल (29) निवासी सूमा शवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें