फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजां और कंडी में लकड़ी की खेप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर पुलिस और वन विभाग ने वन तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। वन विभाग और पुलिस ने दो अलग-अगल मामलों में देवदार की लकड़ियों की बड़ी खेप बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने नजां में छापामारी कर 100 के करीब दार व तख्ते बरामद किए हैं। जबकि जंगल से 40 स्लीपरों का एक पेड़ बरामद किया है। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने कंडी के जंगल से देवदार के करीब 30 स्लीपरों के सात मोछे पकड़े हैं। हालांकि अभी तक पुलिस व वन विभाग को तस्करों का पता नहीं चल सका है। वन माफिया की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापामारी की है। वन विभाग ने नजां मामले में पुलिस थाना भुंतर में एफआईआर दर्ज करवाई है। वन विभाग व पुलिस की कार्रवाई से वन माफिया में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पार्वती वन मंडल के तहत आने वाली गड़सा घाटी के नजां में पुलिस ने शिकायत के आधार पर की छापामारी में देवदार के 100 दार व तख्ते पकड़े हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि जंगल में पड़ा मिला 40 स्लीपरों के एक पेड़ को वन विभाग ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने कहा कि वन विभाग की टीम ने कंडी के जंगल में जाकर मौके से सात मोछे पकड़े हैं। उन्हें भी कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस व वन विभाग छानबीन करने में जुट गए हैं। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वन माफिया पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें