फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के गोशाल में नाले में डूबा युवक

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कुल्लू।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली के साथ सटे गोशाल गांव में नाले में डूबकर युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोशाल गांव का 23 वर्षीय मोहन लाल हडिंडानाला शौच करने गया था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और नाले के बीचोंबीच एकत्रित हुए पानी में जा गिरा। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब गांव के लोग नाले में पहुंचे तो युवक नाले में पानी के बीच पड़ा मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

दोपहर बाद चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे मनाली थाना के हेड कांस्टेबल जगदीश ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है।
विज्ञापन


इसमें युवक के पानी में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर युवक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। किसी ने भी कोई शक नहीं जताया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मोहन लाल की मौत होने से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें