लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की सीमा में घाट के समीप एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा गया। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल के दिशा निर्देशन में बौतड़ी चौकी पुलिस द्वारा शनिवार की रात घाट के पास पुष्कर सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी बौतड़ी को पुलिस ने हाथ में केन ले जाते देखा। संदेह होने पर कांस्टेबल मदन सिंह परिहार और हरीश सिंह द्वारा पूछताछ और चेकिंग करने पर केन में 10 लीटर कच्ची शराब पाई गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है।