कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के प्रवेश द्वार कोकसर के पास एक नेपाली युवक ने चंद्रा नदी में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्जकर शव को अपने कब्जे ले लिया है।
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे रोहतांग टनल के नोर्थ पोर्टल के पास चंद्रा नदी में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। इस घटना को आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल केलांग पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कोकसर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की पहचान 41 वर्षीय सोम बहादुर नेपाल को रूप में हुई है। वह लाहौल के तेलिंग गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अपने परिवार के साथ लाहौल आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।