फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनयार में गिरी जीप, दो सगी बहनों की मौत

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-लूहरी एनएच 305 पर सोझा गांव के खनयार के पास बंजार से रामपुर की तरफ जा रही एक जीप अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो सगी बहनों की मौत और चार अन्य घायल हो गए। इनमें एक नौ माह की बच्ची भी शामिल है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे बोलेरो एचपी 33ई-3629 में एक बच्ची के साथ छह लोग पंडोह से रामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक सोझा से    एक किलोमीटर की दूरी पर खनयार नामक स्थान पर चालक धुंध व बारिश के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप हाईवे-305 से करीब 400 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे की सूचना बंजार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उनको बंजार अस्पताल लाया। यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। हादसे में गोदावरी (47) पत्नी वेद प्रकाश निवासी गांव सियोगी पंडोह, उमा देवी (40) पत्नी भास्करा नंद निवासी गांव सियोगी पंडोह की मौत हो गई। नौ माह की बच्ची योगिनी शर्मा पुत्री चुन्नी लाल निवासी गांव नाउ डाकघर पंडोह, भावना शर्मा पत्नी फतेह राम निवासी गांव ऊवा डाकघर शीबावदार मंडी, गोयला शर्मा (39) पत्नी चुन्नी लाल निवासी गांव नाउ डाकघर पंडोह तथा भास्कर शर्मा (21) पुत्र अमर चंद निवासी गांव सोझा डाकघर पंडोह घायल हुए। तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने कहा कि घायलों को राहत राशि के रूप में पांच-पांच हजार व मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की जाएगी। बंजार पुलिस थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि पुलि ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें