फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ व्यासर मार्ग स्थित गदेड़ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाड़ी शनिवार सुबह करीब चार बजे काईस स्थित किसी शादी समारोह से वापस व्यासर के गदेड़ की तरफ आ रही है। इस दौरान गाड़ी व्यासर रोड के गदेड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले सभी घायलों को लोगों की मदद से सड़क मार्ग तक पहुंचाया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। हादसे में घायलों की पहचान हेत राम, शकुंतला देवी, बालक तथा जय देवी निवासी गदेड़ तथा चालक भोज प्रकाश निवासी कशेड़ के रूप में हुई है। इसमें एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि हादसे के कारणों को पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें