फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में डंगे से टकराया वाहन, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। रोहतांग दर्रे के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो सैलानी घायल हो गए। हादसा शनिवार तड़के करीब पांच बजे हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनाली से रोहतांग घूमने गए सैलानियों का वाहन एक डंगे से टकरा गया, जिससे दो सवारों को चोटें आई। घायलों की पहचान रियाज (30), इरशाद (30) निवासी मथुरा, दिल्ली के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए तुरंत मनाली लाया गया। यहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। घायल पर्यटकों को यहां उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पर्यटकों के सिर और माथे में हल्की चोटें आई थी। बर्फ देखने को लेकर पर्यटकों में होड़ मची हुई है। ऐसे में वाहन चालक मनाली से आधी रात को ही रोहतांग का रुख कर रहे हैं, जिससे हादसा होने का खतरा रहता है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पर्यटकों को इलाज के लिए मनाली पहुंचाया गया, जहां से उन्हें कुल्लू रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें