फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को ससुराल छोड़ने आए परिजनों के साथ ससुराल पक्ष ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। विवाहिता के साथ चल रहे विवाद के बाद उसे ससुराल छोड़ने आए माता-पिता समेत उसके चाचा के बेटे के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट की। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि विवाहिता जसमीत कौर का अपने ससुराल में मामूली विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर जसमीत कौर को उसके माता-पिता और चचेरा भाई ससुराल छोड़ने के लिए गांव रामनगर गए। वहां आरोपी मनदीप सिंह, संदीप सिंह, जगदीप सिंह, गुरमीत सिंह सभी निवासी गांव रामनगर का जसमीत कौर के माता-पिता से झगड़ा हो गया। इसपर आरोपियों ने जसमीत कौर के माता-पिता को पीटना शुरू कर दिया। जसमीत कौर के चाचा के बेटे गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने जब हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुत्र अमर सिंह के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें