फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया में युवक की ढांक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत जिया में एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब एक बजे का है।
विज्ञापन

जिया निवासी रोहित (22) पुत्र राज कुमार समीपवर्ती क्षेत्र फेटावौन में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह लौट रहा थो तो युवक अचानक अपना संतुलन खो बैठा और ढांक में गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जब उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें