अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम भूतनाथ के पास नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान सामने से कपिल सोहल (25) निवासी आखाड़ा बाजार, कुल्लू पर पुलिस को शक हुआ और वह भी पुलिस को देखकर घबरा गया। इससे पहले कि वह मौके से भाग जाता पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी पर उसके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि एएसपी राज कुमार चंदेल ने की। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।