फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली अधेड़ की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली किसान की लाश
विज्ञापन

- पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के छबीलेपुर गांव का मामला, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के छबीलेपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ की क्षत-विक्षत लाश मिली। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिपरी इलाके के भीखमपुर मेंडवारा गांव का अहमद अली (52) पुत्र स्व. साहब अली किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार सुबह वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकला। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच शुक्रवार सुबह छबीलेपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर उसकी खून से सनी हुई लाश मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर की। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे सरताज ने बताया कि मृतक अहमद अली की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा था। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से श्रमिक घायल
फोटो नं-15
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा पश्चिम गांव का मान सिंह पुत्र रमेश मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से सिराथू जा रहा था। सिराथू रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें