फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरड़ी में महिला ने ब्यास में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी के पास एक महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चला। सदर थाना कुल्लू पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पिरड़ी स्थित पंप हाउस के पास एक महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने महिला को छलांग लगाते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
   मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिला को ढूंढने का अभियान शुरू कर दिया, जो शाम तक जारी रहा। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाशी टीम ने पिरड़ी से लेकर मौहल तक ब्यास नदी के किनारों को छाना। लेकिन महिला का कोई अतापता नहीं लग सका। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि मौहल के साथ लगते दोहरानाला के ब्रामंग गांव की अंजू देवी के लापता होने की सूचना है। लेकिन पिरड़ी में हुए हादसे में किस महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस छलांग लगाने वाली महिला की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें