फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। दहेज की मांग पूरी नहीं पर पति ने दूसरी शादी कर ली और विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य कई लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी का विवाह दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड के हल्द्वानी कालाढूंगी के खलील अहमद के साथ किया था। रविवार को विवाहिता महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति के संबंध दूसरी लड़की से हो गए थे। पति और ससुराल वाले दहेज में तीन लाख की नकदी और कार न मिलने पर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पति ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पति और ससुरालियों ने दहेज न लाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की ओर से पति खलील, सास अकबरी, देवर मौलाना बख्श, देवरानी जेहरीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें