कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी बाजार में बिजली बोर्ड के चार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है। मामला वीरवार रात करीब 10:45 बजे का है। चोर ऑटो लेकर तार चोरी करने के लिए आता है। ऑटो सड़क में खड़ा कर वह सरवरी स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में जाकर तार उड़ा ले जाता है। बोर्ड के अधिकारियों ने चोरी की शिकायत कुल्लू थाना में की है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को चोर ने सरवरी से बिजली बोर्ड की करीब 25 हजार की तारों पर हाथ साफ किया है। इसकी चोरी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता संजय कौशल ने कहा कि करीब 25 हजार की तारें सरवरी से चोरी हुई हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाना में की गई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि बोर्ड की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।