फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद भी दूर नहीं हुई लोगों की दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम को खुले हुए एक सप्ताह हो गया है। धूप खिलने पर भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। अभी लाहौल-स्पीति में 90 सड़कों पर वाहनों के पहिये थमे हुए हैं। वहीं 27 पेयजल स्कीमें भी जाम चल रही हैं और लोग नदी-नालों से पानी ढोने को मजबूर हैं। इसके अलावा कुल्लू जिले में 11 सड़कों के साथ 13 पीने के पानी की योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। वीरवार को दिनभर मौसम खुलने के बाद पर्यटकों ने सोलंगनाला और सोझा में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। हालांकि अभी अटल टनल सैलानियों के वाहनों के बंद है। उधर, सासे ने कुल्लू, पांगी-किलाड़ समेत लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में हिमखंड खिसकने की आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया है। संस्थान ने नेहरू कुंड से पलचान, रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू, तांदी, दारचा, पटसेउ, जिंगजिंगबार समेत अटल टनल के नोर्थ पोर्टल और तांदी-किर्तिंग, थिरोट उदयपुर और किलाड़ के बीच कुछ इलाकों में हिमखंड खिसकने की चेतावनी जारी की है। सासे की इस एडवाइजरी जारी होने के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठन, ट्रैकरों और पैदल यात्रियों से अपील की गई है कि वह इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। वहीं लोगों से अपने संबंधित इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें