फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा ने ढालपुर में रैली निकाल किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेेेश के सरकारी राशन डिपुओं में आम जनता को सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। खाद्य पदार्थों और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते गरीब परिवारों को दो वक्त की रोटी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की इन नव उदारवादी नीतियों का माकपा लगातार विरोध कर रही है। यह बात माकपा के जिला कमेटी सदस्य भूप सिंह भंडारी ने कही। मणिकर्ण और ऊझी के बाद वीरवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल कर सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भूप सिंह भंडारी ने कहा कि पिछले लंबे समय से खाद्य पदार्थों समेत पेट्रोल-डीजल और निर्माण सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ने का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ा है। सरकारी डिपुओं में भी पूर्व की भांति सस्ता राशन जनता को नहीं मिल रहा है। महिला जनवादी समिति की संयोजिका ममता नेगी ने कहा कि महंगाई का अधिक असर महिलाओं पर पड़ा है। सरकार ने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के लिए बेहतर बताया था, लेकिन महिलाओं के लिए सिलिंडर खरीदना ही दूभर हो गया है। इस दौरान जिला सचिव होतम सोंखला, अनिल कुमार, चमन लाल, कुलदीप ठाकुर, रामदयाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें