फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में 24 टेबलों पर होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनावों की मतगणना के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर दी हैं। सभी जगह से ईवीएम कुल्लू पहुंच गई हैं। जिला मुख्यालय स्थित कुल्लू कॉलेज में होने वाली चारों विस क्षेत्र की मतगणना को लेकर उम्मीदवारों के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं की धड़कन भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव के परिणाम जानने के लिए जिलाभर के नेता भी कुल्लू पहुंचना शुरू हो गए हैं। कॉलेज में अलग-अलग जगह पर विधानसभा स्तर पर मतों की गणना होगी। इसी दौरान ही ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला जाएगा। मतगणना के लिए 24 टेबल लगाए जाएंगे और हर विधानसभा के लिए छह-छह टेबलों को लगाया गया है। मतगणना में लगा स्टाफ भी बंजार, आनी व मनाली से कुल्लू पहुंच गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती आरंभ होगी और सबसे पहले बैलेट पेपर को खोला जाएगा। सुबह नौ बजे के आसपास से रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर बाद तक पूरा परिणाम आने की संभावना है। मतों की गणना को लेकर जिलावासियों में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू की जाएगी। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर राउंड केबाद परिणामों की सूचना लाउडस्पीर से की जाएगी। मतगणना केंद्र में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होगी। बिना पहचानपत्र के कोई भी नहीं जा सकेगा। उधर, जनजातीय लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में भी सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती होगी। इसको लेकर भी स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूरा कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि शांतिपूर्वक मतदान के बाद मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से होगी। इसके लिए सुरक्षा के सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें