फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सात नए मामले, दस मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। दस कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिला कुल्लू में 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान जारी है। शनिवार को चिकित्सा खंड जरी में 11, बंजार में छह, आनी में नौ, निरमंड में आठ तथा नग्गर में नौ वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें छूटे हुए लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई जाएगी। वहीं, जिन लोगों ने किसी कारणवश वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है, उन्हें भी टीका लगेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 402 लोगों के सैंपल लिए थे। जिनमें सात पॉजिटिव और 495 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि दस संक्रमित मरीजों ने भी कोरोना को मात दी है। कुल्लू में अब तक 9509 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 9258 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हराया है। जबकि कोरोना से जिला में 159 संक्रमितों की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू में कोरोना के अभी 89 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें