फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के पास क्षतिग्रस्त सीवरेज चैंबर दुरुस्त

विज्ञापन
मुख्य डाकघर के पास सीवरेज चैंबर किया दुरुस्त। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित मुख्य डाकघर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर के पास सीवरेज का पानी निकासी नालियों और सड़क पर बह रहा था। डाकघर के पास सीवरेज पाइप लाइन का चैंबर खस्ताहाल होने से करीब एक माह से दिक्कत हो रही थी। अमर उजाला ने पांच जनवरी के अंक में ‘सड़क और निकासी नालियों में बह रहा सीवरेज का गंदा पानी’ शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जल शक्ति विभाग ने क्षतिग्रस्त सीवरेज चैंबर को दुरुस्त किया है। इससे लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले का मुख्य डाकघर, स्कूल और लगवैली घाटी के लिए टैक्सी, ऑटो व बस अड्डा भी इसी क्षेत्र में हैं। इससे भुट्टी चौक से लेकर डाकघर के करीब 150 मीटर के क्षेत्र में पूरा दिन चहल-पहल रहती है। सीवरेज चैंबर क्षतिग्रस्त होने से रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। शहरवासी रामलाल चौहान, सोहन शर्मा, अखिलेश वर्मा, अमन ठाकुर, राकेश कुमार, राहुल शाशनी ने कहा कि लगवैली सड़क के किनारे पर बनी सीवरेज पाइप लाइन का चैंबर जर्जर हालत में था। इसे अब जल शक्ति विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले निकासी नालियों और सड़क पर गंदा पानी बहने से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थी। उधर, इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि सीवरेज लाइन की मरम्मत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें