फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद और सरकारी विभागों ने हटाए होर्डिंग-बैनर

विज्ञापन
मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही कुल्लू में होर्डिंग को हटाते हुए। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही शहर में सरकारी होर्डिंग-बैनर एवं दीवारों पर की पेंटिंग को हटाया गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय कुल्लू से होर्डिंग-बैनर हटाने का अभियान शुरू किया गया। दोपहर बाद से नगर परिषद के कर्मचारियों ने ढालपुर चौक और आसपास के क्षेत्रों में लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग-बैनर हटाने की कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा पर जिला कुल्लू में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में देश और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग सार्वजनिक स्थानों से हटाए जाएंगे। वहीं अन्य सरकारी विभागों ने भी अपनी उपलब्धियों के होर्डिंग व बैनरों को हटा दिया है। सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग, बोर्ड और बैनर हटाने के दिशा-निर्देश स्थानीय चुनाव आयोग ने जारी कर दिए हैं। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी 11 वार्डों से राजनीति से संबंधित होर्डिंग-बैनर आदि हटाने के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शहर की जनता से चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें