फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो किलो चरस देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस पौने दो किलो चरस की सप्लाई देने वाला आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पौने दो किलो चरस देने के बदले में डेढ़ लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर 2020 को पुलिस थाना भुंतर में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें महाराष्ट्र के दो युवकों से पुलिस ने वोल्वो बस की तलाशी के दौरान पौने दो किलो चरस बरामद की थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि दोनों को चरस की सप्लाई देने वाला आरोपी सोनम दोरजे उर्फ विवेक निवासी शांघना, डाकघर मणिकर्ण, तहसील भुंतर व जिला कुल्लू (26) है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सुबूत इकट्ठा किए। छानबीन पूरी करने के बाद पुलिस की टीम आरोपी तक पहुंची और बुधवार को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें