फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करजां में युवक से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के तहत आने वाली करजां पंचायत के धामसू जंगल में युवक से 312 ग्राम चरस पकड़ी है। यह युवक चरस बेचने की तैयारी में था। इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पुलिस की टीम करजां पंचायत के तहत आने वाले धामसू जंगल में नाके पर थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से एक युवक को आते हुए देखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर आरोपी से चरस की खेप मिली। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश निवासी सोयल, डाकघर हरिपुर, तहसील मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें