फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में गूंजे महामाई के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भुंतर के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में जय मां जागरण कमेटी ने महामाई का 14वां जागरण एवं चौकी आयोजित की। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के लिए शमशी स्थित मां ज्वाला मंदिर से पावन ज्योति लाई गई। शाम करीब साढ़े चार बजे ज्योति यात्रा भुंतर पहुंची। इसके बाद शाम सात बजे जागरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथावाचक अजीत पराशर ने भजनों के माध्यम से महामाई का गुणगान किया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई। जय मां जागरण कमेटी के पदाधिकारियों राजेंद्र उप्पल, भगत राम शर्मा और अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें