फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम, होर्डिंग फाड़े, पुलिस और युवाओं में धक्का मुक्की

विज्ञापन
कुल्लू में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा। कुल्लू के मुख्य चौक पर - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में अग्निपथ योजना का युवाओं ने विरोध किया है। योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को ढालपुर में जमकर हल्ला बोला।
केंद्र सरकार के इस फैसले से नाराज युवाओं ने ढालपुर में रैली निकालकर नारेबाजी की और चक्का जाम किया। इससे जिले की मुख्य सड़क (एमडीआर) कुल्लू-भुंतर पर आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। चारों तरफ निगम की बसों सहित सैलानियों के वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान रथ मैदान कुल्लू में लगे सरकारी होर्डिंग को फाड़ने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन

गुस्साए युवाओं ने मैदान के किनारों पर लगे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़ दिए। रोके जाने पर युवाओं और पुलिस जवानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कुछ युवाओं को मामले में पूछताछ के लिए सदर थाना कुल्लू लेकर गई है, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने युवाओं पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस उपाधीक्षक मोहन रावत ने युवाओं को समझाकर जाम को खुलवाया।
बाद में युवाओं ने ढालपुर से लेकर भुट्टी चौक और यहां से वापस प्रदर्शनी मैदान तक प्रदर्शन व नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि पिछले ढाई साल में सेना में भर्ती नहीं करवाई गई है। कोरोना काल से पूर्व युवा सेना भर्ती प्रक्रिया में मेहनत कर शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण हुए है, उनकी अभी तक लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई है। चुनावी रैलियां, त्योहार व समारोह करवाए जा रहे हैं, लेकिन जब भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की बात आती है तो कोरोना कह कर टाला गया।
अब नई योजना लाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। चार साल के बाद युवाओं का क्या भविष्य होगा, इस सवाल का जवाब सरकार नहीं दे रही है। युवा मोहित, सौरव, मदन, सुभाष, आशीष ने कहा कि अग्निपथ योजना का फैसला गलत है। सरकार अपना फैसला वापस ले और पूर्व की भांति सेना में भर्तियां करवाई जाए।
विज्ञापन

अग्निवीर नहीं, निष्कासित वीर कहलाए जाएंगे युवा
युवाओं के प्रदर्शन का कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने समर्थन किया है। विधायक युवाओं से मिलने पहुंचे और युवाओं से कानून व्यवस्था बनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि सरकार सेना में भी ठेकेदारी प्रथा चलाने का प्रयास कर रही है। सरकार युवाओं को अग्निवीर कह रही है, लेकिन यह अग्निवीर नहीं, बल्कि निष्कासित वीर कहलाए जाएंगे। चार साल सेवाएं देने के बाद युवाओं को कहां नौकरी मिलेगी। सरकार युवाओं के भविष्य का मजाक बना रही है। यह फैसला युवा विरोधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें